बापूनन्दन मिश्र/मुकेश यादव
रतनपुरा (मऊ) स्थानीय भीमपुरा तिराहे पर सपा- बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की देर साय गाजीपुर से चले पद यात्रियों का सपा बसपा गठबंधन जिंदाबाद अखिलेश मायावती जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता बाजार में जुलूस की शक्ल में चले और जोरदार नारेबाजी करते हुए लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को समर्थन देने की अपील की।
19 जनवरी को गाजीपुर जनपद के वरिष्ठ सपा नेता अजीत यादव विधायक के नेतृत्व में सपा पदयात्री गाजीपुर से वाराणसी, वाराणसी से जौनपुर जौनपुर से आजमगढ़ ,आजमगढ़ से मऊ होते हुए की देर साय स्थानीय बाजार में पहुंचे। दोनों ही दलों के झंडे और दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का सामंजस्य चर्चा का विषय रहा। बाजार में जुलूस की शक्ल में चल रहे कार्यकर्ता मुबारकपुर ग्राम पंचायत स्थित एक हाल में पहुंचे। जहां स्थानीय कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार यादव ,वरिष्ठ सपा नेता राणा प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ,रामप्रीत यादव, सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ,राधेश्याम गौड़ ,रामबचन यादव, बबलू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर हुंकार भरी कि आने वाला समय सपा बसपा गठबंधन का है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।
जनता आशा भरी नजरों से सपा- बसपा गठबंधन की तरफ देख रही है ,और आने वाले चुनाव में सपा बसपा गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज कर समाज को सकारात्मक दिशा देगा। मंगलवार की प्रातः पद यात्रियों का हुजूम नारेबाजी करते हुए बलिया जनपद के लिए प्रस्थान कर गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…