आर.के.गुप्त
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उ0प्र0 के प्रदेश सह संयोजक के तत्वावधान मे संगीत नाटक अकादमी के कलाकारो व प्रयागराज से आयी बैरागी नौटंकी के कलाकारो ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के स्वागत मे वरूणा तट पर गुरूवार को लगातार दसवे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नौटंकी कलाकारो ने बेटा से बेटी महानवा बेटी से सारा जहानवां पर नौटंकी प्रस्तुत कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
जौनपुर से आये बिरहा गायक जय प्रकाश सिंह ने देश भक्ति लोक गीत की प्रस्तुति कर लोगो को तालियां पीटने पर मजबूर कर दिया। सोनभद्र की गीतारानी ने सफाई व स्वच्छता पर लोक गीत की प्रस्तुति दी। रसीद लाल यादव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर गीत गाये। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शिवराज, रामफल, खुदीराम, श्रवण, रामअचल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक सिंह ने तथा संचालन के0के0 उपध्याय ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, केशव सेठ, बृजेश श्रीवास्तव, चन्दन दास, अशोक यादव, दिनेश दूबे, श्री राम यादव आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…