आदिल अहमद
नई दिल्ली: भारत रत्न को लेकर चल रहे बयानबाजी का दौर जारी है। अब इस बयानबाजी में योग गुरु बाबा रामदेव ने भी बयान देते हुवे सन्यासियों को भी भारत रत्न देने की मांग किया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार से अपील की है कि अगले साल से भारत के सर्वोच्च नागरिकता सम्मान ‘भारत रत्न’ से संन्यासी और संतों को भी नवाजा जाए। बता दें कि भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिकता पुरस्कार है। इस साल तीन लोगों को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा गया है, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दिवंगत समाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख और दिवंगत गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका शामिल हैं।
70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि ‘दुर्भाग्य है कि 70 सालों में एक भी संन्यासी को भारत रत्न नहीं मिला। महर्षि दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद जी, या शिवकुमार स्वामी जी। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि अगली बार कम से कम किसी सन्यासी को भी भारत रत्न दिया जाए।’
इस साल ‘भारत रत्न’ सम्मान को लेकर भी कई तरह के सवाल उठे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने मांग की कि कर्नाटक में तुमकुरु स्थित सिद्धगंगा मठ के प्रमुख डॉ. शिवकुमार स्वामी को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। दरअसल, बीते दिनों कर्नाटक में तुमकुरु स्थित सिद्धगंगा मठ के प्रमुख डॉ शिवकुमार स्वामी का 111 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका मठ में ही इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…