संजय ठाकुर
घोसी/मऊ. गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोसी नगर से सटे बड़ागाँव खाचीझार पर विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान उदयराज के नेतृत्व में किया गया। जिसमें अधिकतम कुश्तियां बराबरी की रही।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमर शहीदों की याद में शनिवार को आयोजित विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारभ ब्लाक प्रमुख घोसी सुजीत सिंह ,पूर्व चेयरमैन वसीम इक़बाल उर्फ़ चुन्नू एवं समाजसेवी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने पहलवानों का हाथ मिलाने व दंगल स्थल की पूजन अर्चन कर किया। इस दंगल में सोडसर निवासी पहलवान आनंद एवं बलिया केसरी निवासी पहलवान राहुल के बीच खेली गयी कुश्ती बराबरी की रही तो वही सरवा निवासी मनोज एवं बलिया धनंजय के बीच खेली गयी कुश्ती में मनोज ने अपने बेहतरीन दावों के बल पर धनन्जय को पटखनी दिया।
इसी प्रकार बलिया के संजय ने सरवां के अनिल एवं बलिया के शेषनाथ ने फुलवरिया के अमित को पटखनी दिया ।इस प्रतियोगिता में मऊ, गोरखपुर ,बलिया एवं आज़मगढ़,गाजीपुर आदि जिलों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया ।रेफरी का दायित्व रामचंद्र यादव ने निभाया। इस अवसर पर हरिबंश यादव ,दुर्जन यादव ,बलवंत यादव ,गोविन्द यादव ,श्रीराम प्यारे ,अच्छेलाल यादव,परशुराम यादव ,राजेश यादव, रामजीवन राजभर ,सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…