Categories: National

गडकरी ने किया इंदिरा गांधी की तारीफ, भाजपा खेमे में फिर सुगबुगाहट

आदिल अहमद

नई दिल्ली. विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शनों और प्रधानमंत्री बनाए जाने की उठी मागों के बाद से बीजेपी के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ करके हलचल मचा दी है। गडकरी ने कहा कि हमारे देश को इंदिरा गांधी जैसी सक्षम नेता मिली, जो कई पुरुष नेता से आगे थी। उन्हें कभी आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने यह बात महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बोलते हुए कही।

उन्होंने कहा कि औरतों आरक्षण मिलना चाहिए और वह इसका विरोध नहीं करेंगे। लेकिन, कोई भी शख्स जाति, धर्म, भाषा या लिंग के आधार पर ऊंचाई हासिल नहीं कर सकता। यह सिर्फ ज्ञान के आधार पर ही हासिल किया जा सकता है। नितिन गडकरी ने पिछले दिनों देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बयानों का जिक्र किया था।

उन्होंने 24 दिसंबर को कहा था कि जवाहरलाल नेहरू अक्सर कहा करते थे कि इंडिया इज नॉट ए नेशन, इट इज ए पॉपुलेशन (भारत एक देश नहीं बल्कि एक पूरी आबादी है)। दूसरी बात कहते थे इस देश का हर व्यक्ति एक प्रश्न है, एक समस्या है। उनकी ये बात मुझे बहुत पसंद है। मैं इतना तो कर सकता हूं कि मैं देश के सामने समस्या नहीं रहूंगा तो भी आधे प्रश्न सुलझ जाएंगे। मेरे से किसी ने अन्याय किया होगा लेकिन मैं उसके साथ अन्याय नहीं करूंगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts