तारिक खान
प्रयागराज. संगमनगरी प्रयागराज में मनकामेश्वर सरस्वती घाट पर 10 दिसम्बर को नाविक की लापरवाही से मारे गए 8 श्रद्धालुओं की मौत का असल जिम्मेदार कौन, जिसको लेकर संगम की रेती पर किला घाट पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में शोक सभा और मोमबत्ती जलाकर नाविक की लापरवाही से मारे गए सभी 8 श्रद्धालुओं की मौत पर विनम्र श्रद्धांजलि एंव शोक सभा की गई। जिसमें कई समाजसेवी संगठनों, महिला अधिकार संगठन के साथ ही मुस्लिम और सिख भाइयों ने मिलकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। काफी संख्या में पर्यटक भी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रयागराज के प्रभारी महेंद्र नाथ सिंह, पूर्व कमिश्नर आर.एस वर्मा, सुरेश सिंह तोमर चेयरमैन, सतपाल श्रीवास्तव सैनिक प्रकोष्ठ, सिद्धार्थ सिन्हा एडवोकेट, सुधीर वर्मा, प्रदीप केसरवानी, के साथ ही महिला संगठन में अनिता राज जिलाध्यक्ष, मंजू पाठक अध्यक्ष, रश्मि शुक्ला और मुस्लिम भाईयों एंव सिख भाइयों ने एक सौहार्द पेश करते हुए बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आए हुए श्रद्धालु अपने गनतव्य तक सकुशल सुरक्षित पहुंचे एंव महाराष्ट्र से आए जो श्रद्धालु थे सभी मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों के द्धारा 20-20 लाख रूपए दिए जाने की मांग के साथ संकल्प लिया और उच्च अधिकारियों के द्धारा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही पूरे मामले के जांच की मांग की। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रयागराज के प्रभारी महेंद्र नाथ सिंह ने सभी को संकल्प दिलाते हुए मुआवजा और दोषियो की गिरफ्तारी की मांग के लिए श्रद्धांजलि दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…