उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। वाराणसी-भटनी रेल लाइन मार्ग पर आगामी 15 फरवरी तक निरस्त 14005/14006 लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार से रेल प्रशासन की ओर से चालू कर दी गई है। उक्त जानकारी स्थानीय रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर संतोष कुमार गुप्ता ने देते हुए बताया कि आनंद विहार से सीतामढ़ी के लिए 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन यहां स्टेशन होकर रवाना हुई जो अगले दिन 14005 अप ट्रेन के रूप में आनंद विहार के लिए जाएगी। इस ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को नई दिल्ली की यात्रा के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
घने कोहरे को लेकर हर साल की भांति रेल प्रशासन की ओर से आगामी 15 फरवरी तक संचालन बंद कर दी गई थी। लेकिन मौसम साफ होने के कारण व प्रयागराज में माघ स्नान शुरू हो जाने के कारण ट्रेन रेल प्रशासन की ओर से उक्त ट्रेन चालू कर दी गई। इसके चालू होने से यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…