गौरव जैन
रामपुर. अमरोहा उझारी क्षेत्र के बिलाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में तालीम तरबीयत वेलफेयर सोसाइटी ने वहां के स्टूडेंट के साथ एक वर्कशॉप की जिसमें शिक्षा के साथ प्रशिक्षण का महत्व टॉपिक पर चर्चा हुई। सोसाइटी की अध्यक्ष मरयम खान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के वातावरण में बच्चों को अपने परिवारों से वह प्रशिक्षण पूर्ण रूप से नहीं मिल पा रहा है, जो उन्हें मिलना चाहिए। इसकी कई वजह हो सकती हैं। जैसे अभिभावक अपने बच्चों को कम समय देते हैं। ऐसी सूरत में बच्चों को सही और गलत में फर्क महसूस नहीं होता है और बुराई की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।
इस मौके पर तंज़ीम के प्रबंधक फैसल खान लाला ने कहा कि ऊपर वाला हर इंसान को कोई न कोई हुनर देता है बस हमें अपने अंदर के छुपे हुए हुनर को पहचानकर अपनी प्रतिभा को निखार ने की ज़रूरत है। कार्यक्रम के समापन पर कालेज प्रबंधक ने तालीम तरबियत तंज़ीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तरन्नुम खान, सभासद इरम खान, सिफ़त अली खान, फसाहत करीम खान, शिराज़ जमील खान, फैज़ान खान, मोहसीन खा, नरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…