गौरव जैन
रामपुर : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने अम्बेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग दोहराई। साथ ही चेताया कि सरकार ने मांग नहीं मानी तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
रवेंद्र गंगवार ने कहा कि पेंशन बुढापे का सहारा होती है। सरकार शिक्षकों से उनके बुढ़ापे का सहारा छीन कर दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर रही है। कहा कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं कि तो इसका खामियाजा जल्दी भुगतना पड़ेगा। शुष्मा सिंह ने पेंशन बहाली को लेकर एकजुट होने को कहा। बोली यदि जेल भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद सभी शिक्षक जुलूस की शक्ल में एकत्र होकर, नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। इसके अलावा 28 जनवरी को मशाल जुलूस 6 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल करने का एलान किया। तब भी सरकार नहीं चेती तो 12 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी गई।
इस दौरान इंद्रेश कुमार, सुभाष राठौर, महेश कुमार, लालता प्रसाद, डा. अहसान, महेंद्र गंगवार, विनोद गंगवार, टीकाराम, गन्नेशी लाल, सूर्य प्रकाश, एवं तरुण उपाध्य, कमलेश गंगवार, वसीम अहमद, नादिर हुसैन, परवेज खां, निदा खुशनूद, पवन कुमार, मोहम्मद तनवीर, सईद सागर, महिपाल, विनोद कुमार,धर्मपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, जगदीश पटेल, रहमत अली, अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली, गीता गंगवार, शुष्मा सिंह, जया लक्ष्मी एवं राज दुलारी आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…