गौरव जैन
रामपुर. आज दिनांक 21 जनवरी 2019 को तालीम तरबियत वेलफ़ेयर सोसायटी ने हसनपुर के गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कालेज में जाकर बच्चों को तरबियत की क्लास दी साथ ही उन्हें इंसानियत और मौहब्बत का पैगाम दिया. विदित हो कि तालीम तरबियत वेलफ़ेयर सोसायटी समाज के कमज़ोर, मज़लूम, दबे-कुचले लोगो और बच्चों की तालीम के साथ उनकी अच्छी तरबियत के लिए काम कर रही है इसी क्रम में तंज़ीम ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों में बड़े पैमाने पर लोगो को ठंड से बचने के लिए न सिर्फ कंबल बांटे बल्कि हैल्थ कैम्प लगाकर ज़रूरतमंदों को मुफ्त में बेहतरीन किस्म की दवाइयां भी उप्लाब्ध कराई साथ ही तंज़ीम ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्कूल कॉलेजों में जाकर बच्चों की ट्रेनिंग के लिए वर्कशाप की और बच्चो को तालीम के साथ तरबियत पर फोकस करने को टिप्स दिए।
तंज़ीम के प्रबंधक फैसल लाला ने कहा कि जल्द अस्पतालों में जाकर ज़रूरतमंद लोगो की मदद की जाएगी कहा हम समाज के हर वर्ग के समाज सेवा से जुड़े लोगो को अपने साथ जोड़कर और बड़े पैमाने पर मौहब्बत और एक दूसरे की मदद करने के लिए समाज के लोगो को जागरूक करने का काम करेंगे। कॉलेज की प्रधानाचार्या ने तालीम तरबियत वेलफ़ेयर सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज को ऐसे ही लोगो की ज़रूरत है जो लोगो को इंसानियत सिखाए और एक दूसरे की मदद करने के जज़्बे को जगाएं।
इस मौके पर तंज़ीम के उपप्रबंधक सिफ़त अली खान, कोषाध्यक्ष शिराज़ जमील खा, सभासद इरम खान, शिक्षिका तरन्नुम खान, फसाहत करीम खान, ज़ुबैर खान, नरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…