अंजनी रॉय
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अलग-अलग राज्यों से जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रताड़ित करने और उन्हें निशाना बनाए जाने की खबरें आ रही हैं। इन्हीं खबरों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
गौरतलब है कि गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद से देश में गुस्से का माहौल है। इस आतंकी घटना को अंजाम देने वाला घाटी का ही आतंकी अहमद डार ही था, जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर के लोगों को निशाना बनाए जाने की खबरें आ रही हैं।
केंद्र ने शनिवार को राज्य सरकारों को उनके यहां रह रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। देश के कुछ हिस्सों में इन्हें मिल रही धमकियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह परामर्श जारी किया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पुलवामा में आतंकवादी हमले के मद्देनजर ऐसी रिपोर्ट मिली है कि जम्मू-कश्मीर के छात्र और अन्य निवासी कई जगह धमकी और खतरे का सामना कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…