मुकेश यादव
मधुबन (मऊ):मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत मर्यादपुर बाजार में शनिवार की सायं एक व्यक्ति द्वारा देश विरोधी नारेबाजी किए जाने का आरोप लगाते कुछ लोग सामने आ गए। मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में जहां हड़कम्प मच गया। वहीं एक युवक को गोली लगने की अफवाह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह देख बाजार की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ के सामने पहले तो चुप्पी साधी रही। देश विरोधी नारे लगाए जाने का आरोपी के साथ गोली चलाने वाले को लोगों ने एक कमरे में बंद कर दिया था। भारी पुलिस बल आने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। मौके पर कई थानों की पुलिस बल पहुंचने से पुरा बाजार पुलिस छावनी में तब्दील रहा। मारपीट में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही थी। कोई छेड़खानी से तो कोई देश विरोधी नारा लगाए जाने से बवाल कारण बता रहा था। फिर भी जांच पड़ताल के बाद ही घटना से पर्दा उठेगा। तब जाकर सच्चाई सामने आएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…