अंजनी राय
गाजीपुर : मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने पुलिस के साथ जा रही रेप पीड़िता दिव्यांग युवती ने बच्ची को जन्म दिया। मामला करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र का है। मालूम हो कि क्षेत्र के एक गांव की गूंगी और नेत्रहीन युवती के साथ लंबे अरसे से दुष्कर्म करते आ रहे युवक के खिलाफ बीते दिनों पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि उसी के दुष्कर्म के चलते पीड़िता गर्भवती हुई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक शहबान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में सोमवार को थाना पुलिस पीड़िता को लेकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिलाने जा रहे थी कि तभी रास्ते में उसे दर्द शुरू हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां युवती ने बच्ची को जन्म दिया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…