अंजनी राय
मऊ : हलधलपुर पुलिस ने रविवार की रात गोवध के लिए शाहगंज से बिहार जा रहे एक ट्रक पर लदे 18 बैल को पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रविवार की रात में लगभग डेढ़ बजे के करीब थानाध्यक्ष रामसज्जन नागर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि ट्रक मऊ की तरफ से आ रही है। उसमें एक ट्रक बैल वध के लिए बिहार ले जाए जा रहे हैं। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ हलधलपुर से बिलौझा जाने वाले मार्ग पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। थाने पर ट्रक को ले आकर बैलों को ट्रक से बाहर निकलवाया। पूछताछ के दौरान ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम रामदीन यादव निवासी कोड़हा थाना शाहगंज (जौनपुर) बताया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…