आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिण्डारा गांव के हाइवे के किराने अज्ञात वहान की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस उसके शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचित किया।
कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के चन्देल का पूरा गांव निवासी चरण सिंह 30 पुत्र स्वर्गीय गोपी नाथ सिंह शुक्रवार की शाम अपने घर से प्रतापगढ़ के बाबूपुरवा गांव अपनी बुआ के यहां बाइक से जा रहा था। जैसे ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिण्डारा गांव के हाइवे पर पहुंचा तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जामातलाशी में मिले कागजात कि आधार पर परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई करन सिंह सहित अन्य परिवार के सदस्यों ने उसकी शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि मृतक के बच्चे नहीं है, पत्नी सुमन देवी और वह पेशे से किसान था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…