रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: बहुजन समाज के नेता नौशाद अली ने फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकताओं की बैठक मे शिरकत की। बैठक मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने केंद्र और राज्य पर तीखे प्रहार मोदी की करते हुए कहा पिछले चार वर्षो मे देश की जनता मोदी सरकार की कथनी और करनी से पूरी तरह वाकिफ़ हो चुकी है। इसलिए जनता ने भी इस बार भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। यूपी मे सपा बसपा का गठबंधन इस बार मोदी राज को उखाड़ के फेंक देगा।इस बार यूपी मे सबसे ज़्यादा सीटें भी गठबंधन के पाले मे आएगी ।
उन्होंने कहा जनता अब जागरूक हो गयी है। सपा-बसपा गठबंधन भाजपा को केंद्र से साफ़ कर देगा। यूपी की सभी सीटें गठबंधन के खाते में जायेंगी। लेकिन अभी तक किसी भी जिले का प्रत्याशी तय नही हुआ है। उन्होंने मनोज अग्रवाल को बसपा का लोकसभा प्रभारी घोषित कर दिया है। इस दौरान, नरेन्द्र कुशवाह, मुकेश कठेरिया, मंडल प्रभारी जंगली लाल वाथम, चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल, पंकज प्रकाश, अरविन्द ठाकुर, बंटी मिश्रा, जैमिनी राजपूत, जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर, इटावा जिलाध्य्क्ष अनिल सागर आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…