अंजनी रॉय
मंडी में आयोजित ई-नाम दिवस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताए इसके फायदे
– जनवरी में सबसे ज्यादा ई-ट्रेडिंग करने वाले दो-दो किसान व व्यापारियों को किया सम्मानित
बलिया: मंडी समिति परिसर में गुरुवार को ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) दिवस का आयोजन सिटी मजिस्ट्रेट का विश्राम की अध्यक्षता में हुआ। हमेशा की भांति इस बार भी ई-नाम के माध्यम से सबसे ज्यादा व्यापार करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही इससे व्यापार करने के लाभ के बारे में व्यापारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ई-नाम के माध्यम से व्यापार करने से एक तो सामान के ज्यादे खरीददार मिल जाते हैं, वहीं दूसरी ओर उसका बेहतर मूल्य भी मिल जाता है। यानी इसके लाभ ही है, नुकसान नहीं। खासकर किसानों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है।
इसी जनवरी में सबसे ज्यादा ई-ट्रेडिंग करने वाले किसान कृष्ण माधव व रामाशंकर को ‘ई-नाम कृषक श्री’ और एकलाख अहमद व जावेद अहमद को ‘ई-नाम श्री’ की उपाधि देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मंडी सचिव शशि प्रकाश किसान सब्जी उत्पादक समिति के अध्यक्ष शिवमुनि के अलावा अन्य कृषक, व्यापारी और मंडी स्टाफ मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…