अंजनी रॉय
बलिया: वीवीपैट मशीन के संचालन के सम्बंध में सभी मास्टर ट्रेनरों को गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रेनिंग दी गई। इंजीनियरों ने उसके संचालन की बारीकियों को समझाया। एडीएम मनोज सिंघल ने उम्मीदवार या एजेंट के सामने मॉक पोल करने के तरीके समझाए गए।
मुख्य रूप से बनाए गए दो प्रशिक्षकों ने वीवीपैट मशीन से संबंधित समस्त बारीकियों को साझा किया। इस दौरान ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षणार्थी और मुख्य मास्टर ट्रेनरों के बीच सवाल जवाब भी हुए, ताकि जानकारी पुख्ता हो सके। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम मनोज सिंघल ने कहा कि वीवीपैट की संबंधी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए सभी विधानसभा के लगभग समस्त गांवों में मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। लोगों को इसके संचालन और लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी प्रवरशील बरनवाल भी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…