अंजनी राय
बलिया: ओरियंटल बैंक आफ कामर्स की बैरिया शाखा में शुक्रवार की रात में चोरी के प्रयास करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने सुरेमनपुर स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों ट्रेन पकड़कर कहीं बाहर भागने के फिराक में थे।
एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि दोकटी निवासी राहुल दुबे व भुसौला निवासी कृष्णा यादव को बैंक में चोरी का प्रयास करने, बैंक की ग्रिल काटने व लाकर तोड़ने के प्रयास में गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। इनके पास से ग्रिल काटने व लाकर तोड़ने में प्रयुक्त कुछ लोहे के औजार भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों आरोपित पहले कई दिनों तक बैंक का रेकी किए थे। इसके बाद उसमें चोरी का प्रयास किया, किंतु लाकर नहीं तोड़ पाए। इसके चलते वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…