अंजनी राय
बलिया: रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारिव गांव में रविवार की शाम करीब चार बजे शार्टसर्किट से लगी आग में दो दर्जन रिहायशी झोपड़ियां राख हो गई। इसमें रखा लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को शांत किया। अगलगी से पीड़ित परिवार आसमान के नीचे आ गए हैं।
साहनी व गोंड बस्ती के लोग खेतों में काम करने गए हुए थे। घर पर केवल महिलाएं व बच्चे थे। इसी बीच अजीत साहनी की झोपड़ी में शार्टसर्किट से आग लग गई। जब तक परिवार वाले कुछ समझते और आग को बुझाने का प्रयास करते विकराल रूप धारण कर लिया। महिलाएं व बच्चे किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाए। कुछ ही पल में आग चारों तरफ फैल गई। बगल के अजीत साहनी, गुड़िया देवी, सुखारी शाह, लक्ष्मण शाह, अशोक साहनी, अक्षय साहनी, सर्वजीत साहनी आदि की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। यह देख गांव के लोग व खेतों में काम कर रहे परिवार के सदस्य दौड़ पड़े। आग बुझाने का काफी प्रयास किए लेकिन तब काफी देर हो चुकी थी। इन झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रधान मनोज यादव ने प्रभावित परिवारों की भोजन व खाद्यान की व्यवस्था की। साथ ही इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…