प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और उनका पुतला आग के हवाले करते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो पदाधिकारियों का कहना है कि सीबीआई अधिकारियों को गैर संवैधानिक तरीके से हिरासत में लेने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है।
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार ने कहा कि अगर ममता बनर्जी संविधान की मर्यादा का उल्लंघन करंेगी तो भाजयुमो पश्चिम बंगाल पहुंचकर पुतला फूंकने का कार्य करेगी। मंगलवार को भाजयुमो पदाधिकारी एवं मोर्चे के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हिटलर दीदी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई और अशोक स्तंभ के समीप पुतला आग के हवाले करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री राहुल सोनी, आकाश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ गुप्ता, शशांक परमार, राहुल द्विवेदी, निखिल सक्सेना, देवेश कुमार, जिला मंत्री स्वदेश शिवहरे, धीरेंद्र सिंह समेत दर्जनों की संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…