प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। भारतीय जनता पार्टी की बैठक नगर अध्यक्ष पंकज रैकवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव बूथ अध्यक्षों के बल पर लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही भाजपा की रीढ़ हैं। यदि बूथ मजबूत होगा तो कोई भी ताकत भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक सकती। केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी से 22 फरवरी तक सेक्टर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 26 फरवरी को कमल ज्योति अभियान के तहत सभी परिवारों में पार्टी का ध्वज वितरण के साथ ही दीपक जलाया जाएगा। इसके अलावा दो मार्च को विधानसभावार बाइक रैली निकाली जाएगी।
उन्होंने बैठक में उपस्थित बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रवासी, सेक्टर प्रभारियों से कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी, कल्लू राजपूत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री माताबदल प्रजापति, विनोद जैन, जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, राकेश मिश्र, लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक आशीष, अशोक ओमर, नगर अध्यक्ष पंकज रैकवार, नगर उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, रागिनी शिवहरे, ममता मिश्र, सुमन तिवारी, नगर महामंत्री राजेश गुप्ता, रामसुफल साहू, संजीव निगम, रज्जन गुप्ता, मनीष गुप्ता, अजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…