Categories: UP

इन्द्रापुरवा में स्वयंसेवियों ने किया श्रमदान

 प्रत्यूष मिश्रा

बांदा। एकलव्य पी जी कालेज दुरेडी के इन्द्रापुरवा में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने गतियों की सफाई, निराई, गुडाई एवं उनकी खरपतवार की सफाई की। इसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमें स्लोगनों के माध्यम से ग्रामवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। नये मतदाता बनाने हेतु स्वयंसेवियों ने लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एल बी सिंह परिहार ने किया। इस दौरान डाक्टर के पी सिंह प्रजापति, प्रियंका श्रीवास्तव, अनीता देवी, हमीद खान, रामशरण आदि उपस्थित रहे।

aftab farooqui

Recent Posts