Categories: UP

बसन्तोत्सव कार्यक्रम आज

 प्रत्यूष मिश्रा

बांदा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनपथ में बसन्तोत्सव कार्यक्रम तथा मां सरस्वती का पूजन बडे उत्साह से मनाया जायेगा। विद्यालय के ही एक छात्र द्वारा मां सरस्वती जी की सुन्दर प्रतिमा बनायी गयी है, जो सभी छात्रों के लिये उत्सुकता तथा उत्साह का विषय है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश द्विवेदी ने बताया कि इसमें विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों तथा अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम की व्यवस्था रामप्रताप मिश्र सहित विद्यालय के सभी आचार्य व आचार्या अन्तिम रूप देकर सम्पन्न करा रहे है।

aftab farooqui

Recent Posts