Categories: UP

किशोरी समेत दो लोगों ने खाया जहर

प्रत्यूष मिश्रा

बांदा। देहात कोतवाली के जारी गांव निवासी कोमल (17) पुत्री बलवीर ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की सुबह डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका उपचार किया गया। इसी तरह गिरवंा थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी संतू (25) पुत्र कल्लू ने शनिवार की दोपहर को चूहामार दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

aftab farooqui

Recent Posts