प्रत्यूष मिश्रा
दोनो पक्षों के बीच गांव में होती रही पंचायत
लेन-देन की बात तय होने पर निपटा मामला
दोनो पक्षों में किसी ने नहीं दर्ज कराई एफआईआर
फालोअप
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव में दहिनवारा संस्कार के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत हो जाने के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौत के मामले को सुलटाने के लिए दोनो पक्षों के बीच बातचीत का दौर चला और मामला लेन-देन के बाद निपट गया। अभी तक किसी भी तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव के महावीर पुरवा में रहने वाला बुद्धविलास (18) पुत्र फूलचंद्र मझीवंा गांव में अपने चचेरे भाई बृजेश पुत्र अरविंद के दहिनवारा संस्कार में शामिल होने गया था। इसी दौरान अचानक हर्ष फायरिंग में बुद्धविलास को गोली लग गई और जिला अस्पताल लेकर आते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। मौत हो जाने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम हाउस में परिवारीजनों ने बताया कि बुद्धविलास खुद ही तमंचा कमर में खोसें हुए था। लोड तमंचा होने के कारण अचानक फायर हो गया और बुद्धविलास की मौत हो गई। इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुद्धविलास की मौत हो जाने के बाद दोनो पक्षों के बीच बातचीत का दौर चला और मामला लेन-देन के बाद निपट गया है। अलबत्ता अभी तक थाने में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…