Categories: UP

बुलेट बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

 प्रत्यूष मिश्रा

टेंपो से नीचे उतरकर किराया देते समय मारी टक्कर

बांदा। अपने नाती के तिलक समारेाह में शामिल होने जा रही वृद्धा को टेंपो से उतरने के बाद किराया देते समय वहां से गुजरे बुलेट मोटरसइाकिल सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
बिसंडा थाने के आऊ गांव निवासी फुलमतिया (70) पत्नी लक्ष्मण अपने नाती आशीष कुमार के तिलक में शामिल होने के लिए टेंपो में सवार होकर पड़ुई गांव पहुंची। टेंपो से उतरने के बाद वह टेंपो चालक को किराया देने लगी, इसी बीच वहां से गुजरे बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने फुलमतिया को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, वहां पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया गया कि फुलमतिया अपनी बहू राजाबाई की बहन के पुत्र आशीष कुमार के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गई।

aftab farooqui

Recent Posts