प्रत्यूष मिश्रा
बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बांदा ने शनिवार को तपसी आश्रम परिसर कालूकुआं में एक बैठक आयोजित कर निर्णय लिया कि महाराणा प्रताप चैक में स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति के ऊपर क्षत्रय लगाया जायेगा तथा सुन्दरीकरण किया जायेगा।
बैठक मं अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुबीर सिंह एवं बार कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह का सम्मान फूल मालाओं एवं शाल ओढाकर किया गया। मुख्य अतिथि सुबीर सिंह ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बैठक में युवा जिलाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कहा कि हम सभी को संगठित होने की आवश्यकता है। तभी हम किसी भी समस्या से निपटने में सक्षम होंगे। बैठक में मुख्य रूप से गुरूदेव सिंह, हीरा सिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंह परिहार, सूर्यपाल सिंह चैहान, साबित्री सिंह, जयराम सिंह, मनोहर सिंह, दिनेश सिंह गौतम, अरविन्द सिंह, सोम सिंह, सचिन सिंह, जयकरन सिंह, श्याम सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, सचिन सिंह, रणविजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…