Categories: UP

स्वयंसेवी छात्रों ने दी वाटर हारवेस्टिंग की जानकारी

प्रत्यूष मिश्रा

बांदा। शनिवार को जिला परिषद कृषि महाविद्यालय बांदा के विशेष शिविर प्रथम इकाई का राष्टीय सेवा योजना शिविर तीसरे दिन ग्राम बडोखर खुर्द में कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में लगाया गया।

जिसमं स्वयंसेवकों ने पंचायत परिसर की सफाई की और तालाब, कुएं की सफाई की। स्वयं सेवकों के द्वारा वाटर हारवेस्टिंग तकनीक को कैसे सफल बनाया जाये और पानी को आने वाले समय में किस प्रकार उपयोग में लाया जाये, की जानकारी दी गयी। बताया गया कि पानी बहाव वाली जगह में एक गड्ढा बनाकर पानी को रोंककर जल संरक्षण को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी ने एक गोष्ठी का आयोजन भी कराया। जिसमें सभी स्वयं सेवकों ने अपने अपने मत प्रकट किये।

aftab farooqui

Recent Posts