प्रत्यूष मिश्रा
खाना बनाते समय आग लग जाने से झुलस गई थी
बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव में खाना बनाते समय युवती आग से झुलसने लगी थी। पति ने उसकी आग बुझाई थी, जिससे वह भी झुलस गया था। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां पर उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गुढ़ाकलां गांव निवासी संगीता (30) पत्नी देवीदीन 19 फरवरी को घर में चूल्हे से खाना बना रही थी, तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पति ने संगीता की आग बुझाई थी, जिससे पति देवीदीन भी आग से झुलस गया था। परिवारीजनों ने दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां उसका उपचार किया जा रहा था। शनिवार की दोपहर बाद संगीता की हालत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…