प्रत्यूष मिश्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बूथ प्रभारियों की आयोजित हुई बैठक
: सपा की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी
बांदा। सपा के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हर विधानसभा में सेक्टर प्रभारियों व बूथ प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुये आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बताया कि बांदा व तिन्दवारी विधानसभा की बैठकें बांदा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता बांदा विधानसभा अध्यक्ष रामबाबू यादव व तिन्दवारी से अमर सिंह यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी भइयालाल यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू रहे। भइयालाल यादव ने कहा कि सभी साथी मिलकर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करें। हमारी लडाई साम्प्रदायिक शक्तियों से है,
इस लडाई को हर हाल में जीतना है। इसी प्रकार पूर्व मंत्री व गठबंधन के प्रत्याशी के भाई सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि जुमलेबाजो को सत्ता से हटाना है। इस अवसर पर तिन्दवारी विधानसभा के प्रभारी वृन्दावन वैश्य, बांदा विधानसभा के प्रभारी लाखन सिंह, महासचिव प्रदीप यादव, रामकिशुन प्रजापति, प्रदीप जडिया, मनोज वर्मा, पंकज गुप्ता, इकबाल खां, रामशरन शर्मा, राजा पिछैरिहा, आशोक भागवानी सहित सैकडों बूथ कार्यकर्ता व सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…