संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के कटघराशंकर में शहीद मार्ग पर गुरुवार की दोपहर में तेज रफ्तार बाइक की सामने से आ रहे सवारी बस से जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। तत्पश्चात पुलिस ने बस को कब्जे मे लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्र के कटघराशंकर ग्राम पंचायत के पकड़ियाकोल निवासी रवींद्र यादव का 18 वर्षीय पुत्र अरुण व हरिश्चंद्र का 18 वर्षीय पुत्र दुर्गा गुरुवार की दोपहर में लगभग 12 बजे बाइक से शहीद मार्ग पर नंदौर की तरफ जा रहे थे। पवनिया नाला के पास सामने से आ रही सवारी बस से तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक पर पीछे बैठा अरुण उछलकर गहरे खाई में जा गिरा। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों को इस घटना की सूचना लगते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और तख्त रखकर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उलझ गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद जब पुलिस ने हर संभव मदद का भरोसा दिया तो ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस को अपने कब्जे मे ले लिया है। फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…