संजय ठाकुर
मऊ : कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो दोनवार निवासी एक विवाहिता की गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु हो गई। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है। देर शाम को पुलिस ने सूचना पाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लैरोदोनवार निवासी शैलेश सिंह की पत्नी मनोरमा ने लगभग 12 बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे वह बेहोश हो गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजन उसे अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने ऐसा क्यों किया, मौके पर जितने लोग उतनी बातें कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पति-पत्नी में आपसी विवाद होता रहता था। घरवाले उसे श्मशान ले जाने की तैयारी में थे कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका एक पुत्र, एक पुत्री की मां थी। मनोरमा शैलेश सिंह की तीसरी पत्नी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…