तारिक खान
नई दिल्ली: इसको कोई राजनितिक कारण कहे अथवा कुछ और मगर शायद यह पहली बार हुआ है कि किसी संगठन के विरोध को मद्देनज़र रखते हुवे किसी बड़े नेता को किसी कार्यक्रम में शिरकत करने से रोका जा रहा है। कथित रूप से विद्यार्थी परिषद् द्वारा अखिलेश यादव के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश पर विरोध करने के कारण अखिलेश यादव के चार्टर प्लेन को लखनऊ में रोक दिया गया है। बताते चले कि अखिलेश यादव इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के वार्षिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे।
बताते चले कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के वार्षिक कार्यक्रम में अखिलेश यादव को जाना था। इलाहाबाद में छात्रसंघ का अध्यक्ष समाजवादी पार्टी का है और ज्वाइंट सेक्रेटरी भी। वैसे राजनितिक जानकार इसको बदले की राजनीत के दृष्टिकोण से भी देख रहे है। एबीवीपी इसका विरोध इसलिए भी कर रही है क्योंकि साल 2015 में भी छात्रसंघ के कार्यक्रम में भाग लेने से योगी आदित्यनाथ को रोक दिया गया था। एबीवीपी ने 2015 में योगी आदित्यनाथ को छात्रसंघ का उद्घाटन के लिए बुलाए था। उस वक्त सपा की ऋचा सिंह अध्यक्ष थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें बिना बताए एबीवीपी वालों ने योगी आदित्यनाथ को बुलाया है। इसलिए उस वक्त भी यूनिवर्सिटी ने योगी आदित्यनाथ को रोक दिया था।
अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट के माध्यम से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और उससे जवाब माँगा है कि आखिर क्यों उनको इस प्रकार रोका गया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…