Categories: National

बड़ी खबर – सुप्रीम कोर्ट ने दिया नागेश्वर राव को अदालत की अवमानना का दोषी करार, दिया ये सज़ा

अनिला आज़मी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नागेश्वर राव को अवमानना का दोषी माना है। सुप्रीम कोर्ट ने नागेश्वर राव पर 1 लाख का जुर्माना लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने सजा में कहा कि जब तक आज कोर्ट चलती रहेगी, कोर्ट में ही एक कोने में बैठे रहेंगे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बाद नागेश्वर राव ने अफसर का तबादला किया था।

गौरतलब हो कि बिहार शेल्टर होम मामले में सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि अंतरिम निदेशक को पता था कि एके शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, फिर भी ऐसा किया। सीजेआई ने एजी से पूछा कि ए के शर्मा को रिलीव करने का नोट राव के पास पहुंचा और उन्होंने रिलीविंग लेटर पर साइन कर दिया। उन्होंने ये भी संतुष्ट करना जरूरी नहीं समझा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है या नहीं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts