अंजनी राय
बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत में कहा कि जिले में कहीं भी बाल श्रम की शिकायत मिला तो उसे पूरी गंभीरता से लें। इसके लिए एक अभियान चलाया जाए। उन्होंने बाल श्रम के अलावा महिला उत्पीड़न को रोकने को भी कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि विकासखंड और ग्राम स्तर पर बनी इस समिति को सक्रिय किया जाए।
किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश रमेश कुमार कुशवाहा ने बाल संरक्षण के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पूनम कर्णवाल ने बालकों से संबंधित अधिनियम और विधिक कानूनों की जानकारी दी। बैठक में बाल अधिकार के मुद्दे व उससे जुड़े विभागों के कार्य पर विस्तार से चर्चा हुई। सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, एएसपी विजय पाल सिंह, प्रोबेशन अधिकारी कृष्ण कांत राय, अजहर अली, प्रोबेशन कार्यालय के जेपी यादव, शशिकांत तिवारी व समिति के सदस्य मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…