प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। औराई थाना क्षेत्र के गरौली गांव के समीप सोमवार को देर शाम ईंट से लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक और एक युवती की मौत हो गई ,वहीं बाइक पर पीछे बैठी पूजा नामक 16 वर्षीय एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों बाइक सवार युवक,युवतियां ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जाटी नेवादा स्थित गौरीपुर गांव निवासी बताए गए हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाठी नेवादा के गौरीपुर गांव निवासी शिवधारी गौतम के 18 वर्षीय पुत्र आशीष गौतम बाइक पर दो अन्य युवती रामलाल की 21 वर्षीय पुत्री सविता और किशन गौतम की 16 वर्षीय पूजा के साथ औराई बाजार से घर का सामान खरीदने बाइक से जा रहे थे । तीनों जैसे ही गरौली गांव के समीप पहुंचे ही थे कि टर्निंग के पास ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसकीचपेट में आकर सड़क के नीचे जा गिरे।सड़क पर बाइक समेत गिरते ही जहाँ आशीष और सविता ट्रैक्टर ट्राली के नीचे जा गिरे ,वहीं पूजा नामक युवती दूर जा गिरी । जिसके चलते आशीष गौतम तथा सविता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठी पूजा नामक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में पूजा को चिकित्सालय भेज दिया और आशीष गौतम व सविता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया । घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार होने में सफल रहा। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…