अंजनी राय
बलिया: नए कर्मचारियों को परमानेंट रिटायरमेंट एकाउंट (प्रान) नम्बर सुगमता से आवंटित हो सके, इस उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें सभी विभागों के अधिकारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर के अलावा एनएसडीएल के मुम्बई से आए अधिकारी भी शामिल हुए।
कार्यशाला में एनएसडीएल के अधिकारी राकेश चौहान ने प्रान अलॉट के बाद मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी। आहरण वितरण अधिकारियों और विभागवार कंप्यूटर ऑपरेटरों ने जरूरी जानकारी लेकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 64 आहरण वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के यहां 4164 कर्मचारियों का प्रान नंबर अलॉट है। लेकिन इनमें कई का मोबाइल नंबर, पैन नंबर या अन्य विवरण अपडेट नहीं है। मुख्य कोषाधिकारी ने कर्मचारियों का विवरण अपडेट कर लेने के निर्देश सभी डीडीओ को दिए। साथ ही जिन कर्मचारियों को अभी तक प्रान नम्बर अलॉट नहीं है, उन अधिकारियों को शीघ्र आवंटित कराने की कड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में लेखाधिकारी बेसिक अमित राय, लेखाधिकारी जिला पंचायत विपुल सिंह, सूचना अधिकारी एके पांडेय समेत आहरण वितरण अधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…