फारुख हुसैन
गौरीफंटा/ भारत नेपाल सीमा पर इंडो नेपाल परियोजना के तहत बनाई जा रही चंदन चौकी से गौरीफंटा तक की सड़क वैसे तो बन कर तैयार हो गई है लेकिन दुधवा जंगल के बीच में आने वाले दो खंडों में इन दिनों दुधवा पार्क प्रशासन बाधा उत्पन्न कर रहा है । जिसका मुख्य कारण जंगल के बीच से सड़क का गुजरना है । कुछ दिन पूर्व में हुई पीडब्ल्यूडी अधिकारीयो और दुधवा प्रशासन के बीच हुई बैठक इस सहमति के साथ खत्म हुई थी कि निर्माणाधीन रोड की चौड़ाई 24 मीटर से घटाकर 15 मीटर कर दी जाए जिससे अठाईस सौ पेड़ों के कटने की बजाय कुल चौदह सौ पेड़ काटे जाएं लेकिन अब दुधवा पार्क प्रशासन अपनी इस बात से भी मुकर गया है।
वीएसआई कंपनी के मैनेजर अशोक यादव का कहना था कि सोनहा से चंदन चौकी की तरफ 2 किलोमीटर और बनकटी से गौरीफंटा के बीच 9 किलोमीटर जंगल में सड़क निर्माण करने के लिए वन विभाग द्वारा अभी तक क्लीयरेंस नहीं दिया गया है । यही स्थिति रही तो मार्च तक बाकि काम खत्म कर दिया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…