प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। चकबंदी प्रक्रिया में गांव के लोगों के अच्छे खेतों को उडान चक दिये जाने से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय मे जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
डीएम को दिये गये ज्ञापन में कमनौडी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चकबंदी की प्रक्रिया प्रारम्भ होते ही चकबंदी अधिकारी द्वारा अपने दलालों को सम्पूर्ण गांव की अच्छी उर्वरक भूमि पर उडान चक दिये गये है। अनुसूचित जाति के देवीदीन पुत्र पूरन आदि की सडक से लगी हुई चार बीघे जमीन को उनके मूल नम्बर पर न देकर अलग अलग जगह पर उडान चक प्रदान किया गया है। गांव के कुछ लोगों द्वारा चकबंदी अधिकारी सहित चकबंदी कानूनगो व चकबंदी लेखपाल के सहयोग से पूरे गांव की उपजाउ व अच्छी मालियत की भूमि पर अपने चकों का निर्धारण करवा लिया है। राजकीय नलकूप संख्या 140 के पास से महेश, दिनेश, सुरेश आदि की भूमिधरी जमीन थी। जिन्हे राजकीय नलकूप के पास से हटाकर बहुत दूर उडान चक दिया गया है।
जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण न तो चकबंदी अधिकारी व उनके सहयोगियों को खुश कर सकें और न ही अधिवक्ता नियुक्त कर अपने साथ हुये अन्याय के विरूद्ध न्यायिक कार्यवाही के लिये सक्षम है। उन्होन जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये और गरीब ग्रामीणों के साथ न्याय किया जाये। इस दौरान गांव के कमलूपाल, देवीदीन, कुम्भकरन, ओमप्रकाश, बृजलाल, दिनेश, बबलू, महेश कुमार, रामऔतार आदि लोग उपस्थित रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…