Categories: Kanpur

पुलिस क्षेत्राधिकारियों का कार्यक्षेत्र में रद्दोबदल

प्रत्यूष मिश्रा

बांदा। जिले में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर को क्षेत्राधिकारी सदर के साथ ही यातायात/लाइंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बबेरू और अतर्रा क्षेत्राधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

क्षेत्राधिकारी बबेरू राजीव प्रताप सिंह को क्षेत्राधिकारी नगर अपराध/कार्यालय अभिसूचना इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह को क्षेत्राधिकारी सदर/याताया/लाइंस की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर/याताया/कार्यालय कुलदीप कुमार गुप्ता को क्षेत्राधिकारी नरैनी/आंकिक बनाया गया है। इसी तरह क्षेत्राधिकारी नरैनी/आंकिक ओमप्रकाश को क्षेत्राधिकारी अतर्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि क्षेत्राधिकारी अतर्रा रहे कुलदीप सिंह को क्षेत्राधिकारी बबेरू के तौर पर तैनाती दी गई है।

pnn24.in

Recent Posts