प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। अतर्रा आउटर सिग्नल के समीप एक वृद्ध का शव रेलवे ट्रैक में कटा हुआ बरामद किया गया था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव को मच्र्युरी हाउस में रखवा दिया गया था। मृतक के बेटे ने मच्र्युरी हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बताया गया कि मृतक आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान होकर वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी थी।
अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव में रहने वाले राजकरन (60) पुत्र बद्री प्रसाद ने बीती 4 फरवरी की रात को अतर्रा रेलवे आउटर सिग्नल के समीप ट्रेन के आगे छलांग लगा दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लकेर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक के बड़े भाई अखिलेश मच्र्युरी हाउस पहुंची और वहां पर शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। अखिलेश ने बताया कि राजकरन आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उस पर तकरीबन सवा लाख रुपया का कर्ज था। इसके साथ ही आर्थिक समस्या ने भी उसे जकड़ रखा था। शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…