प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। गुरुवार की भोर में नहरी लक्ष्मी बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने के बाद आपे में सवार होकर घर आते समय तालाब मोड़ के पास आपे वाहन पलट गया। इसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनका उपचार किया गया। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव निवासी रामराजा (30) पुत्र राजू बीमार रहता था। वह अपना इलाज कराने के लिए लक्ष्मी बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल गया था। वहां पर उपचार कराने के बाद गुरुवार की भोर में वह नरैनी से आपे वाहन में सवार होकर अपने घर आ रहा था। अभी आपे वाहन तालाब मोड़ के पास ही पहुंचा था, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। आपे वाहन में सवार रामराजा के अलावा दिनेश (18) पुत्र मंगल और शिवलखन (22) पुत्र रामबाबू घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया, वहां से रामराजा को कानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने रामराजा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रामराजा अपने पीदे पांच पुत्र और पत्नी छोड़ गया हैं मृतक तीन भाई थे। भाई शेरबहादुर ने बताया कि उसका एक भाई दिमागी तौर पर विक्षिप्त हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…