Categories: Kanpur

जहर खाने से दो युवकों की बिगड़ी हालत

प्रत्यूष मिश्रा

बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव निवासी नकुल यादव (35) पुत्र रामभवन ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका उपचार किया गया।

इसी तरह देहात कोतवाली के महोखर गांव निवासी विनय (22) पुत्र लक्ष्मीशंकर ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर जान देने का प्रयास किया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

pnn24.in

Recent Posts