प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। बुधवार की सुबह पति से मामूली कहासुनी हो जाने से नाराज युवती ने कमरे के अंदर साड़ी से फंदा बनाकर आत्हमत्या कर ली। परिवारीजनों ने देखा तो किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के ससुरल ने बताया कि 27 जनवरी को एएनएम की परीक्षा थी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी पूनम (22) का उसके पति अमर पटेल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पूनम कमरे के अंदर चली गई साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर के बाद परिवार के लोगों ने पूनम को देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर परिवारीजन अंदर घुसे, तब तक पूनम की मौत हो चुकी थी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के ससुर राजाभइया पटेल ने बताया कि पूनम ने बीती 27 जनवरी को लखनऊ में एएनएम की परीक्षा दी थी। बताया कि चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पति से कहासुनी हो जाने पर पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…