प्रत्यूष मिश्रा
बिलगांव। बिलगांव-अजीतपारा गांव के कौशल किशोर मंदिर परिसर में बसंतोत्सव के दिन से शुरू हुई चार दिवसीय रामलीला की शुरुआत संगीत भजन और मंगल आरती पूजन से हुई। पहले दिन गणेश पूजन, श्रीराम जन्म तथा दूसरे दिन ताड़का वध मारीच सुबाहु की लीला का मंचन किया गया। इस वर्ष दिन में आयोजित की जा रही रामलीला में दर्शकों की भीड़ पहुंच रही है।
शिवहरे ने बताया कि इस वर्ष रात्रि की बजाय दिन में रामलीला आयोजित कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को धनुष यज्ञ परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला होगी। साथ ही लीला प्रेमियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला का आनंद उठाएं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार शिवहरे, कामता सिंह, कोदूराम शिवहरे, राकेश शर्मा, विनोद तिवारी, जगदीश शिवहरे सहित सभी ग्रामीण वासियों का सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था में बिलगांव पुलिस चैकी स्टाफ शामिल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…