Categories: National

राफेल डील में प्रधानमंत्री मोदी, अनिल अम्बानी के मिडिल मैंन की तरह काम कर रहे थे – राहुल गांधी

आदिल अहमद

नई दिल्ली: राफेल मुद्दे पर भाजपा सरकार को राहुल गांधी सांस लेने की फुर्सत न देते हुवे लगातार हमलावर है। राफेल मुद्दे पर लगातार हमलावर रहने वाले राहुल गांधी ने आज द हिंदू की रिपोर्ट के हवाले से लगातार मोदी सरकार पर इस राफेल सौदे में घोटाले का आरोप लगा रहे हैं और अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने की भी बात कर रहे हैं।

मंगलवार को एक बार फिर से राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि अब साफ हो गया है कि राफेल सौदे में घोटाला हुआ है। एक ई-मेल सामने आया है। प्रधानमंत्री मोदी अनिल अंबानी के मिडिल मैन की तरह काम कर रहे थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts