प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि आगामी 15 फरवरी को झांसी में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए 40 हजार भाजपाई झांसी जाएंगे। यह बात रैली प्रभारी डा. महेंद्र सिंह ग्राम विकास मंत्री ने सर्किट हाउस में बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार ने बुंदेलखंड के विकास की अनेकों योजनाएं बनाई व चलाई हैं। 15 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री कई हजार करोड़ की सौगात बुंदेलखंडवासियों को देने वाले हैं। प्रदश भाजपा के महामंत्री व एमएलसी अशोक पटेरिया ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं से लेकर जिले के हर प्रमुख लोगों को जाना है तथा प्रत्येक बस, चार पहिया वाहन में कौन-कौन चल रहा है, गाड़ी नंबर से लेकर मोबाइल नंबर तक शाम तक कार्यालय भेजें। भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति, राजकरन कबीर, प्रकाश द्विवेदी ने भी अपनी बात रखी। भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू ने रैली सफल बनाने के लिए दो तीन प्रमुख बातें रखीं। संतोष कुमार गुप्त, जगराम सिंह ने भी विचार रखे। लोकसभा संयोजक बालमुकुंद शुक्ला, विधानसभा संयोजक नरेंद्र सिंह, प्रद्युम्न नरेश आजाद, बबेरू, नरैनी, तिंदवारी व मटौंध नगर पंचायत अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…