प्रत्यूष मिश्रा
बांदा। मंगलवार को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय अमौसी हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। इससे नाराज सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद सपाइयों ने लुकाछिपी के बीच मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला संकट मोचन के समीप आग के हवाले कर दिया। सपाइयों ने सपा मुखिया को रोके जाने की निंदा की है।
सपाइयों ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश की तानाशाह सरकार ने उन्हें लखनऊ स्थित अमौसी हवाई अड्डे पर रोक दिया, जिससे समाजवादी पार्टी के लोग और छात्र, नौजवान बेहद आहत हुए हैं। नाराज सपाइयों ने धरना देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, पुलिस मुख्यमंत्री के प्रतीकात्मक पुतले का दहन न होने देने के लिए काफी तलाश करती रही, लेकिन पुतला नहीं खोज पाई। आखिरकार सपाइयों ने संकट मोचन के समीप मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला आग के हवाले कर दिया। सपाइयों ने कहा कि सपा मुखिया को अमौसी हवाई अड्डे पर रोके जाने की घोर निंदा करते हैं।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के अलावा अजय चैहान, अवधनरेश यादव, रामबाबू यादव, अशोक सिंह गौर, मनोज वर्मा, संजय यादव, मदनगोपाल कश्यप टंका, अजय निषाद, शरद यादव, असलम खान, मोहम्मद शकील, वृंदावन वैश्य, नितेश श्रीवास्तव, मुन्ना राईन, सलीम वारसी, सागर पांडेय, राकेश रैकवार, दिनेश यादव, निर्भय सिंह, प्रदीप निगम, मुलायम सिंह यादव, प्रदीप यादव, रामगोपाल प्रजापति, कुदरत उल्ला, मुषीर अहमद, अमित गुप्ता, मोहन साहू नगर पालिका चेयरमैन, शिवकरन पाल, अशोक श्रीवास, अभिमन्यु सिंह, पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, अब्दुल मजीद समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…