प्रत्युष मिश्रा
नरैनी (बांदा)। नसेनी केन नदी के घाट में खुलेआम मशीनों से अवैध खनन कार्य जारी है। स्थनीय प्रशासन पूरी तरह अवैध खनन रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा। बता दंे की क्षेत्र में मौजूद केन सहित बागै, रंज आदि नदियों में जगह जगह अवैध बालू के खनन का कार्य हो रहा है। नसेनी गांव इस्थित केन नदी घाट में दोनों प्रदेशो के माफिया मिलकर भारी भरकम मशीनों के जरिए खुलेआम अवैध खनन कार्य मे लगे हुए है
मध्य प्रदेश की तरफ से बारबंद और नसेनी घाट पर प्रदेश के बालू माफिया आपसी मिलीभगत से खनन कार्य को अंजाम दे रहे हंै। उक्त मामले पर स्थनीय प्रशासन अंजान बना हुआ है। बता दें पूरे इलाके में अवैध बालू के निकासी का कार्य जारी है। बागै किनारे स्थित गुढ़ा बसरही, नौगवां, रामनगर, मोगौरा, दिवली, पथरा गांवो के घाटों में दिन रात अवैध बालू की निकासी की जा रही है। साथ ही रंज नदी किनारे के गोपरा, माहोरछा, पंचमपुर, बरकोला आदि गांवों में बालू खनन का कार्य किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…